पंजाब में अगले चार दिन नहीं होगा मौसम में कोई बदलाव, IMD ने की 8 मार्च तक की बड़ी भविष्यवाणी

आज की ताजा खबर मौसम
Spread the love

8 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी

पंजाब ब्यूरो. पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार 8 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। बीते दिन सबसे अधिक तापमान भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 32.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में शहरों का घटता-बढ़ता पारा

शहरों के तापमान की बात करें तो अमृतसर में 30.1 डिग्री, लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 31.2 डिग्री, फरीदकोट में 33.0 डिग्री, फिरोजपुर में 33.1 डिग्री, होशियारपुर में 30.0 डिग्री, मोहाली में 30.06 डिग्री, पठानकोट (थीन डैम) में 30.5 डिग्री, रोपड़ में 28.4 डिग्री, श्री आनंदपुर साहिब में 31.6 डिग्री और चंडीगढ़ में 31.04 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *