फिर एक घंटे बाद शाम 6:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारा गया
फ्लाइट को बेंगलुरु से रात 11 बजे हुबली के लिए रवाना किया गया
इसमें 22 यात्री सवार थे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
जानकारी अनुसार 3 बजे हैदराबाद से फ्लाइट ने टेकऑफ किया था
नई दिल्ली
हैदराबाद के हुबली से Fly-91 एयरलाइन की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण अचानक बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। अचानक फ्लाइट डायवर्ट होने के बाद प्लेन में बैठे पैसेंजर डर गए और चीखने-चिल्लाने लगे। फिर एक घंटे बाद शाम 6:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट को बेंगलुरु से रात 11 बजे हुबली के लिए रवाना किया गया। इसमें 22 यात्री सवार थे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
साढ़े 6 बजे फ्लाइट को लैंड करवाया गया
जानकारी के मुताबिक 3 बजे हैदराबाद से फ्लाइट ने टेकऑफ किया था। फ्लाइट ने करीब साढ़े 4 बजे हुबली पहुंचना था। पर खराब मौसम होने के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा, जिस कारण प्लेन 2 घंटे तक आसमान में ही उड़ता रहा और उसकी लैंडिंग नहीं हो पाई। इस दौरान फ्लाइट में यात्री बेहद घबराए नजर आए। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। इनमें यात्री रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं।

