पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. आनंद बोस का इस्तीफा मंजूर, ये होंगे नए गवर्नर

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

लेफ्टिनेंट गवर्नर सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू को सौंपी दिल्ली की कमान

नई दिल्ली ब्यूरो. पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले वहां के गवर्नर डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफे दे दिया था। उनके इस्तीफे को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर तमिलनाडू के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया गवर्नर नियुक्त किया है। साथ ही राष्ट्रपति ने देश के कई राज्यों के गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर्स की नियुक्तियां भी की हैं।

बंगाल के गवर्नर डॉ. सी.वी. आनंद बोस को लेकर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, उनको हाल ही में एक ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद से उनके गवर्नर हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उनको पहले से ही जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। उनका सर्वजनिक प्रोग्रामों में जाना और आम लोगों से मिलना भी लगभग बंद किया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के साथ भी उनका छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे दे दिया था। आज राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

सीएम के बाद बिहार का गवर्नर भी बदला

इसी बीच हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड औक केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के गवर्नर का काम सौंपा गया है। इनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त

गवर्नरों की नियुक्तियों के अलावा कई केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नरों की अदला-बदली भी की गई है। राजधानी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को हटाकर उनकी जगह पर तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। जबकि दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को बदल कर लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर लगाया गया है। वहीं, लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *