भाजपा ने 4 राज्यों में बदले सूबा प्रधान

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

ढिल्लों ने जून 2022 में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का रुख किया

कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी रह चुके ढिल्लों

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को दी जा सकती है बड़ी भूमिका

दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक

पंजाब डेस्क

भाजपा को पंजाब में नया प्रधान मिल गया है। बरनाला से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी हाईकमान ने राज्य का पार्टी प्रधान बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने 3 और राज्यों में अपने सूबा प्रधान के नाम का ऐलान किया है। जिसमें दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देवरॉय को ये कमान सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को 2027 के विस चुनाव अभियान में बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

दो दशकों का लंबा राजनीतिक अनुभव

केवल सिंह ढिल्लों पिछले दो दशकों से पंजाब, खासकर बरनाला की राजनीति में एक बेहद सक्रिय चेहरा रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर साल 2007 और 2012 में बरनाला से विधायक चुने गए थे, जहां 2012 में उन्होंने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी रह चुके हैं।

भाजपा कोर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं में

हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के संगरूर लोकसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जून 2022 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का रुख किया। भाजपा ने उन्हें संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार भी बनाया था और वर्तमान में उन्हें पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *