पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, ड्यूटी खत्म करके आज ही लौटे थे घर

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

घर के बाहर 10-12 हथियारबंद लोगों ने घेर कर की मारपीट, आरोपी फरार

अमृतसर, पंजाब में एक पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या की गई है। आरोप है रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपित अपने वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार ने जगजीत को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

घर के बाहर 10-12 हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया

गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल जगजीत सिंह को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि उसके पति जगजीत सिंह ड्यूटी खत्म करके शनिवार को घर लौटे थे। वहीं, घर के बाहर 10-12 हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। हमलावरों में मुख्यारोपित बलराम सिंह है, जो उनके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखता है। मारपीट के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बचाव किया तो आरोपितों ने उनकी भी बुरी तरह से पिटाई कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *