पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा का भारी बारिश और दो घंटे की देरी के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

‘शुक्राना यात्रा’ के तहत श्री हरमंदिर साहिब तथा श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेककर मांगने पहुंचे पंजाब की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना

कार्यक्रम की सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि अंगद दत्ता के नेतृत्व में जालंधर शहरी युवा कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अत्यंत सक्रिय, मजबूत और अनुशासित इकाई बन चुकी है, जिसके कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

जालंधर, मूसलाधार बारिश और कार्यक्रम में करीब दो घंटे की देरी भी जालंधर शहरी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शर्मा के स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर घंटों तक डटे रहे और उनके पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

शुभम शर्मा का स्वागत जालंधर शहरी युवा कांग्रेस की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लगातार बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पूरे कार्यक्रम के दौरान बनी रही।

बारिश नहीं कर पाई कार्यकर्ताओं का उत्साह कम- अंगद

जालंधर शहरी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश और कार्यक्रम में देरी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ, जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है।

प्रदेश प्रधान ने जताया वर्करों का आभार

पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से जालंधर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता पूरे धैर्य के साथ उनका इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा कि चार अलग-अलग स्थानों पर हुआ स्वागत इस बात का प्रमाण है कि जालंधर शहरी युवा कांग्रेस एक सक्रिय और मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रही है।

गुरु साहिब और जनता का आशीर्वाद लेने निकला हूं- शुभम शर्मा

उन्होंने कहा कि अपनी ‘शुक्राना यात्रा’ के तहत वह श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर तथा श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेककर पंजाब की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वह जनता और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने निकले हैं तथा पूरे पंजाब में युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, जालंधर शहरी के उपाध्यक्ष रवि सैनी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस संगठन के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीनियर कांग्रेस नेताओं ने भी किया स्वागत

कार्यक्रम में जालंधर शहरी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता, उपाध्यक्ष शुभम अरोड़ा, महासचिव नवजोत गाबा, पलवीर तुत्त, मानव कल्याण, सुमित जैन, विधानसभा अध्यक्ष करण कपूर (जालंधर नॉर्थ), राहुल गंभीर, रणवीर अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष वासु भुटानी (जालंधर कैंट), महासचिव सत्यम जयरथ सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा पंजाब ब्राहण विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रवीश राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के उपाध्यक्ष रवि सैनी, सीनियर उपाध्यक्ष पवन कुमार, मनु सूरी, धर्मिंदर सिंह बिंदा, भूपिंदर सिंह बिंदा, जगदीप सिंह सोनू, अतुल चड्डा और विकास तलवार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर शुभम शर्मा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *