जालंधर के थाना नंबर-2 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड कर एएसआई गोपाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस के अनुसार एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि एएसआई गोपाल उसे किसी केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद थाने में कुछ देर हंगामा भी हुआ, लेकिन विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई है। फिलहाल मामले में थाना नंबर-2 से रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

