फगवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में DSP की मौ’त

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है

पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया

DSP योगेश कुमार सुबह-सुबह अपने सरकारी आवास में रिवॉल्वर साफ कर रहे थे

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात थे

जालंधर/फगवाड़ा

फगवाड़ा में सुबह-सुबह संदिग्ध अवस्था में DSP योगेश कुमार की मौत हो गई। उनका शव थाना सदर फगवाड़ा के उनके सरकारी आवास में मिला। जिसके बाद उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

रिवॉल्वर साफ करते समय हुई मौत

जानकारी के मुताबिक DSP योगेश कुमार सुबह-सुबह अपने सरकारी आवास में रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई जो उनके सीने में जाकर लगी। गोली लगने की आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी उनके पास दौड़े-दौड़े आए। वे तुरंत उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिवार को घटना की जानकारी दी

वहीं उनके परिवार को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात थे। वहीं सिविल अस्पताल की डॉक्टर मनप्रीत कौर गिल ने बताया कि सुबह 10.28 बजे गन शॉट इंजरी के तहत डीएसपी को पुलिस कर्मी लेकर आए थे। इस घटना में उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *