पंजाब गौ सेवा कमीशन गौधन की संभाल सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध : कीमती भगत

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

गौधन की उचित सेवा संभाल सुनिश्चित बनाने के लिए पूरे पंजाब में की जाएंगी बैठकें

पंजाब सरकार द्वारा बेसहारा गौधन की समस्या को हल करने की वचनबद्धता दोहराई

जालंधर, पंजाब गौ सेवा कमीशन के उप चेयरमैन कीमती भगत ने आज कहा कि पंजाब गौ सेवा कमीशन गौधन की देखभाल सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है। सर्किट हाउस में उप चेयरमैन ने कहा कि बेसहारा गौधन की उचित सेवा संभाल सुनिश्चित बनाने के लिए बेहतर तालमेल के लिए कमीशन द्वारा जिला प्रशासन के साथ बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के सभी जिलों में ऐसी बैठकें की जाएंगी ताकि प्रशासन, गौशालाओं और आम लोगों के सहयोग से बेसहारा गौधन को गौशालाओं में तबदील किया जा सके।

भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बेसहारा गौधन की समस्या को हल करने की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि बेसहारा गौधन को उचित आश्रय और देखभाल मिले तथा कीमती मानवीय जानों का नुकसान न हो, यह सुनिश्चित बनाने के लिए गौ सेवा कमीशन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उप चेयरमैन ने इस मौके पर जालंधर प्रशासन द्वारा बेसहारा गौधन को गौशालाओं में तबदील करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कन्नियां कलां गौशाला में करीब एक हजार गौधन मौजूद है और करतारपुर गौशाला, जो कि इस साल जनवरी माह में शुरू हुई है, में करीब 100 बेसहारा गौधन भेजे जा चुके है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और आम लोगों से गौधन की देखभाल में गौ सेवा कमीशन और पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देने की अपील भी की।

इससे पहले पंजाब गौ सेवा कमीशन के उप चेयरमैन कीमती भगत द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों और प्राइवेट गौशालाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान उन्होंने जिले में गौ सेस की कलेक्शन, गौशालाओं में गौधन की समय पर वैक्सीनेशन आदि का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कुछ डेयरी फार्म गौधन को सुबह सड़कों पर छोड़ देते है, उन पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान उन्होंने कन्नियां कलां गौशाला में मुरम्मत अधीन शेड और 2 नए बनने वाले शेडों संबंधी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 2 महीने के अंदर नए शेडों का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट गौशालाओं के प्रबंधकों को गौधन की देखभाल में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। उपरांत उप चेयरमैन कीमती भगत द्वारा कन्नियां कलां गौशाला का दौरा भी किया गया।

बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम जलंधर मंदीप कौर, एस.डी.एम. शाहकोट आदित्य गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. सुखविंदर सिंह, सहायक डायरेक्टर डा. कुलविंदर सिंह और डा. बलवीर सिंह के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और प्राइवेट गौशालाओं के प्रबंधक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *