फिर विवादों में घिरी पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

फेक डॉक्यूमेंट्स और कॉपीराइट बताई जा रही वजह

सिर्फ यूट्यूब पर ही 1.8 मिलियन व्यूज़ आ चुके थे

साथ ही गाने को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया

जल्द ही ये गाना यूट्यूब पर फिर सुन पाएंगे : सुनंदा

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिख रही हैं। उनके नए गाने जोगी को यूट्यूब से हटा दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि यूट्यूब ने इस फेक डॉक्यूमेंट्स और कॉपीराइट के कारण हटाया गया है। अब इस मामले पर सुनंदा शर्मा का बयान भी आया है।

जल्द दोबारा गाने को रिलीज किया जाएगा

सोशल मीडिया सुनंदा शर्मा ने फैंस को बताया कि जोगी गाने को पूरे एग्रीमेंट्स के साथ ही रिलीज किया था और जल्द ही ये गाना यूट्यूब पर फिर लोग सुन पाएंगे। उन्होंने कहा कि नकली कागजात का इस्तेमाल कर यूट्यूब को शिकायत की गई है। उन्होंने इस गाने को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।

रिलीज होते ही मिल गए 1.8 मिलियन व्यूज़

आपको बता दें कि सुनंदा शर्मा के नए गाने जोगी को यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके गाने को सिर्फ यूट्यूब पर ही 1.8 मिलियन व्यूज़ आ चुके थे। जिसे बाद में हटा दिया। हालांकि गाने को दोबारा से रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *