समाज सेवा करें और धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाएं : जवाहर धीर
आयुर्वेद विभाग के पूर्व ज्वांयट डायरेक्टर डा. विपन शर्मा को किसा सम्मानित
जालंधर/फगवाड़ा
सेवामुक्त होने के बाद भी आदमी की जिंदगी रूकती नहीं है। डाक्टर जीवन के अंत तक सक्रिय और हमेशा समाज के लिए समर्पित रहता। इसी संदेश के साथ पंजाब सरकार के आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के सेवानिवृत्त डाक्टरों ने मित्र-मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्याअतिथि के रूप में आयुर्वेद विभाग के पूर्व ज्वांयट डायरेक्टर डा. विपन शर्मा खास तौर पर चंडीगढ़ से पधारे थे। उन्होंने सभी डॉक्टरों ने मिलकर सम्मानित किया।

डॉ. विपन शर्मा ने संबोधित करते हुए इस मित्र मिलन समारोह की दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आपने यह सिद्ध किया है कि डाक्टर जीवन हमेशा सक्रिय रहता है और समाज के लिए उनका समर्पण हमेशा के लिए होता है।
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. जवाहर धीर ने सभी साथियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबको रिटायरमेंट के बाद भी खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखना चाहिए। धार्मिक स्थलों की यात्रा करके रिटायरमेंट का मजा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को भरपूर पेंशन मिलती है, जिसमें वह सब लोग बढ़िया खाने-पीने के अलावा तीर्थ यात्राओं पर जाने और समाज में जरुरतमंद लोगों की सेवा कर सकते हैं।

सभी उपस्थित डाक्टरों ने पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुभाष गुप्ता की मित्र मिलन को लगातार दूसरे साल आयोजन करने की पहल करने और आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया। इसे अगले बरस भी मनाने का आग्रह किया। उपस्थित डाक्टरों ने डा. जवाहर धीर को सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार लिखते रहने जथा उनकी अब तक छपी अट्ठारह पुस्तकों के प्रकाशित होने तथा साहित्यकार के रूप में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तथा पंजाब सरकार द्वारा धन्वंतरि अवार्ड दिए जाने के लिए बधाई दी।

डा. जवाहर धीर, डा. सुभाष गुप्ता और डा. केवल कृष्ण ने मुख्यातिथि डा.विपन शर्मा को यादगारी चिन्ह भेंट किया। अगले साल फिर मिलने का वादा करके समारोह समाप्त हुआ। इस मौके पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मदन लाल यादव, डॉ. गुरचरण सिंह बराड, डॉ. नरेंद्र ढंड. डॉ. सुरिंदर कल्याण, डॉ. जोगेंद्र पाल, डॉ. केवल कृष्ण, डॉ. अविनाश सोंधी व डॉ. राजेंद्र कुमार के अलावा आयुर्वेदिक मैडीकल अफसर डॉ. सुमन देव, डॉ. बीडी शर्मा और डॉ. करण पुरी भी मौजूद रहे।


