पंजाब में कांग्रेसी नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर दी जान, वीडियो बनाकर बोले – “मेरे साथ धोखा हुआ”

Others पंजाब
Spread the love

कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे और पेशे से वकील दविंदर नत्त ने उठाया कदम

मृतक ने पहले वीडियो रिकॉर्ड किया, मोहाली के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए

शिकायत लेकर मंत्री गुरमीत खुड्डियां के पास भी गए मगर कोई हल नहीं निकला

बहुत बड़ा धोखा हुआ और निराश होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे

बठिंडा

पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी से दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे और पेशे से वकील दविंदर नत्त ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने मोहाली के एक बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के पास भी गए थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

वीडियो रिकॉर्ड किया फिर गोली मार दी जान

दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने उनसे करोड़ों रुपये लिए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए और उनके साथ धोखाधड़ी की गई। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके पिता सुखराज नत्त ने जमीन बेचकर पैसे दिए थे। पिता के निधन के बाद मिले पैसे भी उन्होंने उसी बिल्डर को दे दिए, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। दविंदर नत्त ने वीडियो में कहा कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है और चारों तरफ से निराश होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के लिए इंसाफ की अपील भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *