लुधियाना में कूकर फटने से बड़ा हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की एक दीवार ढह गई और कमरे में आग लग गई

जानकारी के मुताबिक परिवार जिस कमरे में सोता था, उसी में रसोई भी बनी हुई थी

इस धमाके के बाद कमरे में आग लग गई और दीवार का मलबा परिवार पर आ गिरा

वहीं, रातभर गैस रिसाव भी हुआ हो सकता है, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना के जमालपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर की रसोई में रखा प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की एक दीवार ढह गई और कमरे में आग लग गई। परिवार जिस कमरे में सोता था, उसी में रसोई भी बनी हुई थी। हादसे में मां-बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। थाना जमालपुर के SHO प्रमोद राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुकर फटने से हादसा हुआ है, लेकिन सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

मां-बेटा समेत 3 लोग झुलसे

जानकारी के अनुसार, विचित्र नगर स्थित एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले विनोद, उनकी पत्नी रीमा और 14 साल के बेटे के साथ यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात को खाना बनाते समय परिवार ने गैस पर कुकर चढ़ाया था, लेकिन उसे बंद करना भूल गया। लगातार गर्म होने से कुकर में अत्यधिक दबाव बन गया और सुबह करीब साढ़े छह बजे वह विस्फोट के साथ फट गया।

हालत गंभीर होने पर रेफर

धमाके के बाद कमरे में आग लग गई और दीवार का मलबा परिवार पर आ गिरा। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और मलबे में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पड़ोसी खुर्शीद आलम ने बताया कि धमाके की आवाज बेहद तेज थी। बाहर निकलकर देखा तो दीवार टूट चुकी थी। रातभर गैस रिसाव भी हुआ हो सकता है, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *