पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज

31 मार्च को कई जिलों में तेज रफ्तार के साथ चलेंगी हवाएं

खराब मौसम के दौरान जरूरी एहतियात बरतने की सलाह

चंडीगढ़

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते पंजाब और चंडीगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया। 31 मार्च को कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं 1 अप्रैल को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और खराब मौसम के दौरान जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

तेज हवाएं चलने की संभावना हैं

मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को भी राज्य में बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी खतरा है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, लेकिन ओलावृष्टि नहीं होगी।

11 जिलों में ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

यह रही मौसम बदलने की वजह

उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर दिख रहा है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती घेरा भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। वहीं 2 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

3 अप्रैल तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।तापमान अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *