पंजाब विधानसभा के बजट सेशन का एजेंडा जारी, इतने दिन चलेगा सेशन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

पंजाब ब्यूरो. पंजाब विधानसभा के बजट सेशन का एजेंडा जारी हो चुका है। आम आदमी पार्टी सरकार का चुनावी साल में यह पांचवां और आखिरी बजट होने वाला है, जोकि 6 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च, 2026 तक चलेगा। इस बार के बजट की खास बात यह है कि राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आप सरकार अपने वादे के मुताबिक महिलाओं के लिए 1100 रुपए देने की घोषणा कर सकती है। जिसका महिलाओं को पिछले चार साल से इंतजार है।

जारी एजेंडा के मुताबिक, सेशन के दौरान गवर्नर का एड्रेस, मोशन ऑफ थैंक्स और फाइनेंशियल एक्शन समेत कई ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बजट सेशन के दौरान, सरकार आने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए अपनी प्रायोरिटी और प्लान विधानसभा के सामने रखेगी।

कोई नया टैक्स नहीं लगेगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते दिनों गुजरात में बजट की घोषणा करते हुए दावा किया था कि पंजाब के लोगों पर कोई नया टैक्स नहीं थोपा जाएगा। पंजाब के लोगों के लिए बेहतर स्कीमों को लागू किया जाएगा। क्योंकि लोगों पर पहले ही टैक्स बहुत है। उन्हें और बोझ के नीचे नहीं दबाया जाएगा।

दिन ब दिन ऐसे बढ़ेगा बजट सैशन

-6 मार्च: को सुबह 11 बजे गवर्नर संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 2 बजे शोक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

-8 मार्च: साल 2026-27 के लिए बजट एस्टिमेट 8 मार्च को पेश किए जाएंगे।

-9 मार्च: को गवर्नर के संबोधन पर मोशन ऑफ थैंक्स और चर्चा होगी।

-10 मार्च: साल 2025-26 के लिए एडिशनल डिमांड, बजट एस्टिमेट पर चर्चा और उससे जुड़े बिल पेश किए जाएंगे।

-11 मार्च: साल 2026-27 के बजट एस्टिमेट पर डिटेल में चर्चा जारी रहेगी।

-12 मार्च:  को नॉन-ऑफिशियल काम होगा।

-15 मार्च:  को और सरकारी काम होगा।

-16 मार्च: विधानसभा में ज़रूरी फाइनेंशियल प्रपोज़ल और बजट से जुड़ा बाकी काम पूरा किया जाएगा।

-7, 13 और 14 मार्च को छुट्टियां रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *