जालंधर में स्नैचरों के हौसले बुलंद!

आज की ताजा खबर
Spread the love

ताजा मामला अब गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से सामने आया है

घर के बाहर महिला से बाइक सवार स्नैचर पर्स छीन फरार

बहन चेनाली परिवार से मिलने के लिए मायके घर आई थी

नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां जरूरी दस्तावेज थे

जालंधर

जालंधर में लगता है कि अब स्नैचरों को पुलिस का ज़रा भी डर नहीं रहा है। घर के बाहर भी वह स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अब गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़ी एक महिला से बाइक सवार स्नैचर पर्स छीनकर फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

घर के बाहर स्नैचिंग हुई

गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू के विक्रांत गुप्ता ने बताया उनकी बहन चेनाली परिवार से मिलने के लिए अपने मायके घर आई हुईं थी। वह सोमवार दोपहर ढाई बजे किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी। इतनी देर में पीछे से बाइक पर एक स्नैचर आया और पर्स छीन कर फरार हो गया।

कैश और सोने के गहने

उन्होंने आगे बताया कि पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां सहित जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी रामामंडी पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *