कनाडा में दो साल पहले रोजी-रोटी कमाने गए पंजाबी युवक की मौत

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह के रूप में हुई है

श्री मुक्तसर साहिब के गांव खोखर का रहने वाला था

पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई जा रही

परिवार की आर्थिक हालत सुधारने की कोशिश में था

नई दिल्ली

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक पंजाबी युवक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो श्री मुक्तसर साहिब के गांव खोखर का रहने वाला था। जैसे ही यह दुखद खबर गांव खोखर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

रोजी-रोटी कमाने गया था विदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिमरत सिंह करीब दो साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए कनाडा गया था। वहां वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक भयानक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *