आसमानी बिजली ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, होशियारपुर में बिजली गिरने से 17 साल के नौजवान की मौत
इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया, पूरे इलाके में पसरा मातम
2 युवक भी गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया
दोपहर 11 से 12 बजे के बीच यह घटना, मौसम खराब होने से बिजली गिरी
मां जोकि गांव पंचायत की सदस्या हैं उनका भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है
होशियारपुर
होशियारपुर में गढ़शंकर के गांव बकापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बिजली गिरने से 17 साल के नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तरुणदीप के रूप में हुई है जो रसूलपुर का निवासी है। इस दौरान 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि ओंकार सिंह और अंशप्रीत का ईलाज चल रहा है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
बिजली की चपेट में आए 3 युवक
गांव के सरपंच ने बताया कि दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच यह घटना हुई है। 11 लड़के क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए हुए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब होने की वजह से बिजली गिरी। जिस कारण तरुणदीप और ओंकार सिंह और अंशप्रीत इसकी चपेट में आ गए।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
इलाज के दौरान तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। इस समय तरुण के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। मां जोकि सरपंच की सदस्य हैं उनका भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता का कहना है कि घर से कहकर निकला था जा रहा हूं क्रिकेट खेलने। मेरा हीरा पुत्र चला गया, अब इस दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा।

