होशियारपुर MP चब्बेवाल को गृह मंत्री के नाम पर फर्जी कॉल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कॉल पर शक होने के बाद सांसद चब्बेवाल ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी

दूसरी ओर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

पुलिस पता लगाने में जुटी कॉल किसने की और इसके पीछे क्या मकसद था

मामला ऐसे समय सामने आया जब पंजाब की राजनीति में पहले से हलचल है

होशियारपुर

पंजाब के होशियारपुर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर एक फर्जी कॉल आने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को अमित शाह बताया और सांसद को दिल्ली आकर मिलने के लिए कहा।

कॉल पर शक होने के बाद पुलिस को शिकायत

कॉल पर शक होने के बाद सांसद चब्बेवाल ने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल किसने की और इसके पीछे क्या मकसद था।यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब की राजनीति में पहले से ही हलचल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *