जालंधर में 50 साल पुराने कब्जों पर कार्रवाई की तैयारी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कलसी नगर इलाके में एक बार फिर बाजार खाली करने के निर्देश

प्रशासन ने 2 से 3 दिनों के बीच अपना सामान हटाने के आदेश दिए

निर्माण कार्य करने की योजना, दुकानदार और स्थानीय लोगों में रोष

अचानक बेदखली के आदेश से वे खुद को असहाय महसूस कर रहे

जालंधर

जालंधर-फिल्लौर रेलवे लाइन के पास स्थित कलसी नगर इलाके में एक बार फिर बाजार खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। PWD नेशनल हाईवे और रेलवे विभाग के अधीन आने वाली इस जमीन को खाली करवाने के लिए प्रशासन ने दुकानदारों को 2 से 3 दिनों के भीतर अपना सामान हटाने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले करीब 50 सालों से दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है। अब प्रशासन इस जगह को खाली करवाकर निर्माण कार्य करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके चलते दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

दुकानदारों और निवासियों का विरोध प्रदर्शन

प्रशासन के फैसले के खिलाफ आज इलाके में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ज्यादातर गरीब परिवार रहते हैं, जो छोटी-छोटी दुकानों के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। अचानक 2-3 दिनों में जगह खाली करने के आदेश से उनका रोजगार और आशियाना दोनों खतरे में पड़ गए हैं।

पहले उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराएं

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अगर इस इलाके में कोई निर्माण किया जाना है तो पहले उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। लोगों का कहना है कि वे 25 से 50 साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस नहीं दिया गया। ऐसे में अचानक बेदखली के आदेश से वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *