तेल अवीव रूट पर अपनी सेवाएं फिलहाल रोक दी हैं
फैसले से 40,000 से ज्यादा यात्रियों की चिंता बढ़ गई है
वहीं इजरायल में फंसे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है
भारत सरकार भी सुरक्षित निकालने के प्रयास कर रही
नई दिल्ली
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच Air India ने बड़ा कदम उठाते इजरायल के लिए अपनी सभी उड़ानों को 31 मई तक रद्द कर दिया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एयरलाइन ने नई दिल्ली से Tel Aviv जाने वाली सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दी हैं। इस फैसले से 40,000 से ज्यादा यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
सीमित उड़ानें संचालित कर रहीं
एयर इंडिया के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सिर्फ एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी तेल अवीव रूट पर अपनी सेवाएं फिलहाल रोक दी हैं। हालांकि कुछ इजरायली एयरलाइंस El Al, Israir, Arkia और Air Haifa सख्त सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सीमित उड़ानें संचालित कर रही हैं।
फंसे भारतीयों की परेशानी बढ़ी
फ्लाइट्स बंद होने से इजरायल में फंसे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में भारत लौटने के लिए लोगों को जमीनी रास्ते से Jordan या Egypt के जरिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस बीच, भारत सरकार भी वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास कर रही है। Embassy of India, Tel Aviv की मदद से भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।

