चंडीगढ़ में सुबह-सुबह हरियाणा के बदमाश का एनकाउंटर

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

बुधवार पुलिस व हरियाणा के गैंगस्टर मुकेश गोलू के बीच मुठभेड़ हो गई

यह एनकाउंटर सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास करीब सुबह 6 बजे हुआ

खुद को घिरता देख फायरिंंग, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की

इस मौके से हथियार और गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए गए हैं

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह पुलिस और हरियाणा के गैंगस्टर मुकेश गोलू के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास करीब सुबह 6 बजे हुआ, जहां ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 5 राउंड गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बहन के घर सेक्टर-25 आया हुआ था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की।

फोरेंसिक टीम के साथ जांच की

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि मुकेश गोलू शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। मौके से हथियार और गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को तुरंत सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक, मुकेश गोलू हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल रहा है। वह मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के मलोया थाने में साल 2021 में आर्म्स तस्करी का मामला दर्ज है और वह पुलिस का वांटेड अपराधी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *