जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई

महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण जान नहीं बच सकी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा्र

मृतका के परिवार में मातम का माहौल, स्थानीय लोगों ने बढ़ते हादसों पर चिंता जताई

जालंधर

महानगर के लम्मा पिंड चौक के पास डीएचएल कार्यालय के बाहर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार

जानकारी के अनुसार करतारपुर निवासी कमलजीत सिंह अपनी पत्नी कैलाश कौर के साथ एक्टिवा पर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जब वे इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है

ट्रैफिक पुलिस के एसआई राज कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। जांच अधिकारी के अनुसार फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं घायल कमलजीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *