पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का शो एक बार फिर सुर्खियों में
वहीं बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में रात को अचानक हंगामा
छात्रों को देखते हुए सुनंदा शर्मा ने समझाने की कोशिश की
गाज़ियाबाद में भी शो में परफॉर्मेंस के दौरान हुआ था हंगामा
पंजाब डेस्क
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस के दौरान रविवार देर रात अचानक हंगामा हो गया क्योंकि कुछ छात्र उन्हें देखने के लिए स्टेज पर चढ़ने लगे थे। इसके बाद छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए स्टेज तक पहुंच गए। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को हटाने की कोशिश की तो वह भड़क उठे। हालात बिगड़ते देख पुलिस वालों ने डंडे से डराने की कोशिश की। बल प्रयोग से छात्रों को हटाया भी गया।
सुनंदा की अपील के बाद माने छात्र
सुरक्षाकर्मियों के हटाने के बाद छात्र भड़क उठे और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। छात्रों को देखते हुए सुनंदा शर्मा ने उन्हें समझाने की कोशिश की। सुनंदा के समझाने के बाद छात्र शांत हुए। जिसके बाद उन्होंने दोबारा अपना शो शुरू किया। गौर हो कि इससे पहले भी सुनंदा के शो के दौरान हंगामा हुआ था। गाज़ियाबाद में परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया था। इससे सुनंदा घबरा गईं और शो को बीच में ही रोक दिया। बाद में छात्र ने सुनंदा से माफी मांग ली थी।

