पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

बठिंडा 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान बना रहा

गुरुवार तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, हल्की बारिश भी संभव

अगले दो दिनों तक 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

चंडीगढ़।

पंजाब समेत चंडीगढ़ में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिन भी लू की मार जारी रही। शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। वहीं सोमवार पंजाब के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई, जिसमें बठिंडा 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान बना रहा।

तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

अगले दो दिनों तक बड़ा बदलाव नहीं

शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के बाद शनिवार को फिर से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते मई के पहले सप्ताह तक राहत जारी रह सकती है। अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारा 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *