जालंधर में Swami Sant Dass Public School के छात्र आपस में भिड़े

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

12वीं के छात्र पर हमला कर उसका सिर खोल दिया

छात्र की मां बेटे को खून से सना देख हैरान रह गई

मामले में जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी

बेटा खून से लथपथ था, किरपाण से हमला किया गया

जालंधर

जालंधर में जेपी नगर के Swami Sant Dass Public School के 8वीं क्लास के 2 छात्रों में लड़ाई हो गई। छात्रों की इस लड़ाई में 12वीं के छात्र पर हमला कर उसका सिर खोल दिया। जिसके बाद उसके दोस्त छात्र को घर ले गए। जहां छात्र की मां बेटे को खून से सना देख हैरान रह गई और तुरंत उसे ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। ईलाज करवाने के बाद पीड़ित बच्चे की मां स्कूल पहुंची और पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि उन्हें छात्र पर हमला करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बेटे के खून ज्यादा निकलने के कारण परिजन ईलाज के लिए अस्पताल ले गए। मामले में जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

छात्र ने साथियों के साथ मिलकर किया हमला

पीड़ित की मां ने कहाकि क्लास में दोनों छात्रों में हंसी मजाक में विवाद हो गया था। स्कूल टीचर ने दोनों छात्रों में समझौता भी करवा दिया था, लेकिन फिर भी छुट्टी होने के बाद एक छात्र ने उसके बेटे पर हमला किया। छात्र ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से बेटे पर हमला किया। प्रिंसिपल भी मामले को लेकर बात नहीं कर रही।

समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा

वहीं घायल छात्र के पिता ने कहाकि पत्नी का उसे फोन आया और वह घबराई हुई थी। जिसके बाद वह काम से तुरंत वापिस लौटा और देखा बेटा खून से लथपथ था। बेटे पर किरपाणों से हमला किया गया। अब दूसरे छात्र के परिजनों द्वारा समझौता करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेंगे। दूसरे छात्र की मां ने समझौता करने को लेकर फोन किया और कहा कि उसका बेटा भी घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *