मिडिल ईस्ट तनाव का असर पंजाब पर

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई

रोटी, दाल, चाय, बर्गर और चाउमीन के दाम 20 रु तक बढ़े

रोटी महंगी करने के बजाय उसका साइज छोटा कर दिया है

फाजिल्का और मोगा में चीजों पर 5 से 15% तक बढ़ोतरी

पंजाब डेस्क

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा समेत कई शहरों में रोटी, दाल, चाय, बर्गर और चाउमीन के दाम 2 से 20 रुपए तक बढ़ गए हैं।

ढाबों-रेहड़ियों पर पड़ी मार

लुधियाना में कुछ ढाबों ने रोटी महंगी करने के बजाय उसका साइज छोटा कर दिया है, वहीं कई रेहड़ी-फड़ी वाले काम बंद करने पर मजबूर हो गए हैं। अमृतसर में छोले-भटूरे और बठिंडा में दाल मखनी व रोटी के दाम बढ़ गए हैं। फाजिल्का और मोगा में भी खाने की चीजों पर 5 से 15% तक बढ़ोतरी हुई है।

दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी

कई जगहों पर गैस सिलेंडर न मिलने के कारण दुकानदार डीजल या लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे खर्च और बढ़ रहा है। कुछ कैटरिंग वाले अब ग्राहकों से खुद गैस सिलेंडर का इंतजाम करने की शर्त भी रख रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि गैस, तेल और कच्चे सामान की कीमत बढ़ने से खर्च बढ़ गया है, इसलिए दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *