लापरवाही बरतने को लेकर FIR दर्ज कर ली है
कोर्ट का पिलर अचानक उसके ऊपर गिर गया
पोल की स्थिति पहले से खराब थी या नहीं, जांच
5 महीने पहले रोहतक में हार्दिक राठी की मौत
नेशनल डेस्क
महाराष्ट्र के पुणे में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग के दौरान पोल गिरने से 20 साल के युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बीटेक के छात्र बाबूराम वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पोल की स्थिति पहले से खराब थी या नहीं, जांच की जा रही है।
युवक की मौके पर ही हुई मौत
जानकारी के मुताबिक बाबूराम वर्मा तोलानी मरीन इंस्टीट्यूट में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग कर रहा था। इस दौरान ही कोर्ट का पिलर(रिंग वाला पोल) अचानक उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हरियाणा में भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि देश में यह कोई पहली घटना नहीं है जब खेल के मैदान में एक नौजवान के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले करीब 5 महीने पहले हरियाणा के रोहतक में 16 साल के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत हो गई। जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

