हवाई सफर हुआ महंगा

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

ईंधन में आई तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण लिया फैसला

फ्लाइट का सफर 800-1000 हजार रुपए तक महंगा हो जाएगा

वहीं, इस चार्ज से ईंधन के बढ़ते खर्चों से निपटने में मदद मिलती है

एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्लैट सरचार्ज व्यवस्था खत्म की

नई दिल्ली

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने भी अपना किराया बढ़ा दिया है। एयरलाइन कंपनी ने यह फैसला विमान ईंधन में आई तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण लिया है। जिस कारण एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। जिससे फ्लाइट का सफर 800-1000 हजार रुपए तक महंगा हो जाएगा। यह चार्ज एयरलाइंस को ईंधन के बढ़ते खर्चों से निपटने में मदद करता है। इसे कंपनियां टिकट के साथ जोड़ देती हैं।

195 डॉलर हुआ विमान ईंधन

जेट फ्यूल की कीमतें जंग के कारण दोगुनी हो गई है। जो जेट फ्यूल फरवरी में 99 डॉलर प्रति बैलर में मिल रहा था। उसी के लिए 195 डॉलर प्रति बैरल चुकाना पड़ रहा है। फ्यूल सरचार्ज टिकट पर लगने वाली वह एक्स्ट्रा फीस है, जो तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वसूली जाती है।

आज से लागू हो रहा है नियम

एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए एक फ्लैट सरचार्ज व्यवस्था को खत्म कर दिया है। अब यात्रियों को दूरी के आधार पर पैसे देने होंगे। सरचार्ज 299 रुपए से शुरू होकर 899 रुपए तक जाएगा। यह नियम एयर इंडिया के साथ-साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *