सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

999 शुद्धता वाली चांदी अब ₹231,000 प्रति किलोग्राम हो गई है

24 कैरेट सोना घटकर ₹147,489 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है

केंद्र की छुट्टियों के अलावा शनिवार व रविवार को जारी नहीं दरें

सोने-चांदी के दाम में गिरावट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर

नई दिल्ली

भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को जारी ताजा रेट्स में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। नई दरों के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना घटकर ₹147,489 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 995 शुद्धता वाला 23 कैरेट सोना ₹146,898 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी अब ₹231,000 प्रति किलोग्राम हो गई है।

खरीदारों के लिए राहत भरी खबर

बताया जा रहा है कि IBJA द्वारा जारी किए गए ये रेट देशभर में मान्य होते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को ये दरें जारी नहीं की जातीं। अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 6 अप्रैल को 24 कैरेट सोना सुबह ₹147,891 और शाम को ₹148,899 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोना सुबह ₹135,468 और शाम को ₹136,391 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया था। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *