गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

धारीवाल के बिधीपुर फाटक के पास बस हादसे का शिकार

पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया

तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित, मची अफरा-तफरी

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया

गुरदासपुर

पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित धारीवाल से बड़ी खबर सामने आई है। धारीवाल के बिधीपुर फाटक के पास एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य सवारियां घायल बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, बस पलटने के बाद पीछे से आ रही 2 अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं, जिससे हादसा और भयावह हो गया। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *