पंजाब में 8 साल में नशे के कारण 5 भाईयों की मौ’त

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अब मृतक बेटे सोनू की पत्नी, उसकी 3 साल का बेटा और एक डेढ़ साल की बेटी

जसविंदर से नशे की शुरूआत हुई, जो बढ़ते-बढ़ते मेरे पांचों बेटों तक पहुंच गई

कर्जा लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा, वह नशे की दलदल से बाहर नहीं आ सका

बेटों के बाद अब बुजुर्ग माता-पिता ने मुख्यमंत्री से सहारे और मदद की अपील की

पंजाब डेस्क

सोचो उस मां पर क्या बीतती होगी, जिसके 5 बेटे एक-एक कर नशे की दलदल में फंसे और सभी इस दुनिया को छोड़ गए। हम बात कर रहे हैं कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली मनजीत कौर की। जिनके 5वें बेटे की भी नशे के कारण मौत हो गई है। मनजीत कौर ने रोते हुए कहा कि दो दिन से मेरा बेटा तड़प रहा था। बार-बार 200 रुपए मांगता था। हमें उसकी नशे की लत छुड़ानी थी, इसलिए हम उसे लेकर अस्पताल आए थे और वहां से मिली ही दवाईंयां पानी में घोल-घोल कर पिलाते थे। हमें क्या पता था वह हमें छोड़कर चला जाएगा।

3 साल का बेटा और एक डेढ़ साल की बेटी

मृतक सोनू के पीछे उसकी पत्नी, 3 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी रह गए हैं। बूढ़े मां-बाप ही अब सहारा हैं। परिवार ने बताया कि नशे की शुरुआत बड़े बेटे से हुई और धीरे-धीरे सभी पांचों बेटों को निगल गई। उन्होंने कर्जा लेकर इलाज करवाया, नशा छुड़ाओ केंद्र भी भेजा, लेकिन 8 साल में सभी बेटों को खो दिया। अब बुजुर्ग दंपति ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

अपने बेटे को बचाने की बहुत कोशिश की

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोनू की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे 3 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी अनाथ जैसे हालात में हैं। मां ने बताया कि नशे ने उनके पूरे घर को तबाह कर दिया। इलाज के लिए कर्ज तक लिया, पर बेटे को बचा नहीं सके। 8 साल में पांचों बेटों की मौत हो गई। अब बुजुर्ग माता-पिता ने मुख्यमंत्री से सहारे और मदद की अपील की है।

मुझसे छोटे-छोटे बच्चों को पाला नहीं जाएगा

”हमने अपने बेटे को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। इसके लिए हमने कर्जा लिया और उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भी भेजा पर फिर भी वह नशे की दलदल से बाहर नहीं आ सका। 8 साल में ही मेरे सभी बेटों की मौत हो गई है। मैं लुट गई हूं। अब हम गरीब और बूढ़े मां-बाप कैसे गुजारा करेंगे। भगवंत मान, तेरे आगे मैं हाथ जोड़ती हूं। मैंने तुझे अपना छोटा भाई माना है। मुझसे अब छोटे-छोटे बच्चों को पाला नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *