पंजाब में 10 अप्रैल को किसानों का बड़ा प्रदर्शन

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

संघर्ष किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है

उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है

निजरपुरा/मानावाला क्षेत्र के टोल प्लाजा को मुख्य स्थल तय

सुबह 11 बजे धरने में शामिल हों व अभियान का हिस्सा बनें

पंजाब डेस्क

पंजाब में एक बार फिर किसान आंदोलन जोर पकड़ने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संघर्ष कमेटी पंजाब (कोट प्रधान) ने 10 अप्रैल को किसानों और मजदूरों से बड़े स्तर पर जुटने की अपील की है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह संघर्ष किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

टोल प्लाजा होगा मुख्य केंद्र स्थल

इस प्रदर्शन के लिए निजरपुरा/मानावाला क्षेत्र के टोल प्लाजा को मुख्य स्थल तय किया गया है। किसानों से कहा गया है कि वे सुबह 11 बजे वहां पहुंचकर धरने में शामिल हों और टोल फ्री करवाने के अभियान का हिस्सा बनें।

आंदोलन के पीछे कई अहम मुद्दे

आंदोलन के पीछे कई अहम मुद्दे बताए जा रहे हैं, जिनमें केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध, विदेशी समझौतों पर आपत्ति, 2025 के बिजली एक्ट के खिलाफ आवाज उठाना, किसानों की लंबित मांगों को पूरा करवाना और बॉर्डर इलाकों में ट्रालियों की बढ़ती चोरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *