संत रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

रामपाल पिछले करीब 11 साल से हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद थे

कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर उन्हें रिहा किया जाएगा

रामपाल पर कुल 14 केस थे, जिनमें से 11 में वे पहले बरी हो चुके

पुलिस और समर्थकों के बीच टकराव हुआ था, जिसमें 6 मौतें हुईं

चंडीगढ़

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को अब जमानत मिल गई है। रामपाल पिछले करीब 11 साल से हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद थे। जेल प्रशासन के अनुसार, हाईकोर्ट का आदेश संबंधित कोर्ट में पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर उन्हें रिहा किया जाएगा।

पुलिस और समर्थकों के बीच टकराव हुआ

रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस और समर्थकों के बीच टकराव हुआ था, जिसमें 5 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी।

2018 में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी

इस मामले में 2018 में हिसार कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि अब हाईकोर्ट ने देशद्रोह केस में उन्हें जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि रामपाल पर कुल 14 केस थे, जिनमें से 11 में वे पहले ही बरी हो चुके हैं, जबकि बाकी मामलों में भी उन्हें राहत मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *