महंगाई में फिर से उछाल आने का खतरा अभी टला नहीं
फल, सब्जियों और अनाज की कीमतें बढ़ने की आशंका
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सप्लाई चैन पर असर
दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी
नई दिल्ली
RBI ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। RBI ने नए वित्तीय साल की पहली मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। जिससे अब लोन या फिर EMI महंगी नहीं होगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी है।
RBI ने इस कारण नहीं किया बदलाव
RBI गवर्नर के मुताबिक, महंगाई में फिर से उछाल आने का खतरा अभी टला नहीं है। खराब मौसम और बेमौसम बारिश की वजह से फल, सब्जियों और अनाज की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। ईरान-इजरायल जंग की वजह से सप्लाई चैन पर बुरा असर पड़ रहा है।
दिसंबर में आखिरी बार घटाया था रेपो रेट
इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। RBI ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंक इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।

