लोगों ने शोर मचाया और उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की
कार में 1 लाख 82 हजार नगदी बैग व फोन चुराकर फरार
आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है
पीड़ित ने इस घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी है
लुधियाना
लुधियाना में दिनदहाड़े भारत नगर चौक के पास बाइक सवार 2 युवक कार से लाखों रुपए की नगदी और फोन चुराकर फरार हो गए। लोगों ने शोर मचाया और उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की पर वह मौका पाकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है।
डेढ़ लाख रुपए व फोन लेकर हुए फरार
पीड़ित मनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ससुर राजिंदरपाल के साथ कार में जा रहा था। इस दौरान उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। वह भरत नगर के पास कार की स्टपनी बदल रहे थे। एक युवक आया और कार में रखे 1 लाख 82 हजार की नगदी बैग व फोन चुराकर फरार हो गया।
पकड़ने की कोशिश की पर भाग निकले
उन्होने आगे कहा कि वह उसका पीछा करते हुए भागा लेकिन युवक सड़क के दूसरे किनारे पर खड़े अपने साथी के बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

