जालंधर में देर रात भीषण हादसा :

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए

कार में सवार दो महिलाएं, जो आपस में बहनें बताई जा रही

ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

जालंधर

जालंधर के चुनमुन चौक पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां थार और एक अन्य कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग तक खुल गए। कार में सवार दो महिलाएं, जो आपस में बहनें बताई जा रही हैं, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत नजदीकी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

समारोह से लौट रहा था परिवार

घटनास्थल से बच्चों के स्कूल रिजल्ट और ट्रॉफियां भी बरामद हुई हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार किसी स्कूल कार्यक्रम या समारोह से लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। हादसे की तस्वीरों में गाड़ियों की हालत बेहद खराब नजर आई। सफेद कार एक तरफ से पूरी तरह पिचक गई, जबकि उसके पुर्जे सड़क पर बिखरे पड़े थे। घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *