शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने की नई पहल
स्टूडेंट्स की उपस्थिति की मैसेज के जरिए मिलेगी जानकारी
अगर टीचर भी गैर हाजिर तो डीईओ के पास सूचना उपलब्ध
सरकार ने शिक्षा बजट बढ़ाकर 19,279 करोड़ कर दिया है
पंजाब डेस्क
पंजाब सरकार शिक्षा पर काफी पैसा खर्च कर रही है। राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सरकार नई पहल कर रही है। अब स्कूल में स्टूडेंट्स की उपस्थिति की हर जानकारी उनके पेरेंट्स को एक मैसेज के जरिए मिलेगी यानि अगर आपका बच्चा स्कूल बंक करता है तो तुरंत आपके फोन पर मैसेज चला जाएगा। इससे पेरेंट्स को पता चल पाएगा कि उनका बच्चा स्कूल में है या नहीं।
अधिकारी को टीचर्स के गैर हाजिर होने की रहेगी जानकारी
सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई टीचर भी गैर हाजिर रहता है तो उसकी जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी के पास उपलब्ध रहेगी। इसे लागू करने के लिए सरकार मिशन समर्थ के अगले चरण की आज से शुरुआत करने जा रही है।
पंजाब में शिक्षा का बजट बढ़ाकर 19,279 करोड़ किया तय
सरकार ने शिक्षा बजट को बढ़ाकर 19,279 करोड़ रुपए तक कर दिया है। राज्य सरकार ने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 118 आधुनिक स्कूल स्थापित किए हैं। इसके अलावा, प्रिंसिपलों और शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड तथा IIM अहमदाबाद में इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी गई है।

