पंजाब में शहनाज़ सिंह उर्फ भिंडर केस में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

गुरदासपुर के मंडियाला में पुलिस प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

यह पासपोर्ट जारी करवाने के लिए झूठी रिपोर्ट तैयार की गई थी

दूसरी ओर मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

विभाग अनुसार मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

गुरदासपुर

गुरदासपुर के मंडियाला में इंटरनेशनल नशा तस्कर शहनाज़ सिंह उर्फ भिंडर से जुड़े मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में लापरवाही और गड़बड़ी सामने आने के बाद एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इतना ही नहीं, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

झूठी रिपोर्ट देने के मामले में की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, नशा तस्कर को पासपोर्ट जारी करवाने के लिए झूठी रिपोर्ट तैयार की गई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जांच में सही तथ्य छिपाते हुए फर्जी क्लीन चिट दी, जिससे आरोपी को फायदा पहुंचा। मामले के सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने जांच करवाई और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए हैं।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विभाग का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की साख बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *