काठमांडू में खराब मौसम होने के कारण लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली
पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया फिर हुई लैंडिंग
प्लेन की लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच, बाद में उसमें ईंधन भी भरा गया
करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 10 विमान को काठमांडू के लिए रवाना किया
नेशनल डेस्क
दुबई से 154 यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रहे प्लेन की अचानक लखनऊ में इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई। बताया जा रहा है कि काठमांडू में खराब मौसम होने के कारण लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। जिसके बाद लैंडिंग की गई।
सुबह-सुबह करवाई गई लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर करीब सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर प्लेन को लैंड करवाया गया। प्लेन की लैंडिंग के बाद उसकी तकनीकी रूप से चैकिंग की गई और उसमें ईंधन भी भरा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 10 विमान को काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया।

