जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है
हेल्पलाइन 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित करें
वहीं, स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमें तैनात कर दी गई
अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई
जालंधर
जालंधर में सुबह- सुबह DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद ही पुलिस और बम स्कवॉड टीमें एक्टिव हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्कूल की बिल्डिंग्स की चैकिंग की। फिलहाल जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है।
पुलिस मामले की जांच कर रहे है
एसीपी नार्थ अशोक मीना ने बताया कि 4 से 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद शहर में पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। फारेसिंक टीम और बम निरोधक टीम गहनता से जांच जारी है। अगर किसी को भी सूचना मिलती है तो वह 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना करें। इसी के साथ अभी तक 2 से 3 स्कूलों की जांच की गई है, वहीं एक से 2 स्कूलों की जांच जारी है।
लोगों को पैनिक करने की जरूरत नहीं
एसीपी ने कहाकि पिछली बार ई-मेल से मिली धमकी के बाद FIR दर्ज की गई थी, वहीं आज जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमें तैनात कर दी गई है। अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
सरकारी इमारतों की भी चैकिंग जारी
बता दें कि जालंधर सहित पंजाब की कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और गहनता से इमारतों की जांच की जा रही है। बता दें कि ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। इसी के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

