एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई
दो बच्चों अयान (10) और आंधरव (1) की मौके पर ही मौत
पति अंकित शर्मा, पत्नी आरती व ड्राइवर पवन कुमार घायल
घायलों को मुकेरियां सिविल अस्पताल पहुंचाया, आगे रैफर
पंजाब डेस्क
पंजाब के मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मुकेरियां से करीब 13 किमी दूर मिलवां बस स्टॉप के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों अयान (10) और बेटे आंधरव (1) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मुकेरियां के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। ड्राइवर का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दोनों बच्चों की मौके पर ही जान चली गई
मिली जानकारी के अनुसार, अंकित शर्मा अपनी पत्नी आरती शर्मा और दो छोटे बच्चों बेटी अयान (10) और बेटे आंधरव (1) के साथ लुधियाना से पठानकोट अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे मानसर टोल प्लाजा पार कर मिलवां के पास पहुंचे, उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं अंकित शर्मा, उनकी पत्नी आरती शर्मा और ड्राइवर पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

