Babbu Mann ने पॉडकास्ट करने वाले को दी चुनौती

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पंजाबी सिंगर का यूरोप टूर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है

बार्सिलोना में पॉडकास्ट और पत्रकारों पर निशाना साधा है

कुछ लोग सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं

बब्बू मान के शो की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगर बब्बू मान का यूरोप टूर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार उन्होंने बार्सिलोना में पॉडकास्ट और पत्रकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने शो के दौरान कुछ पॉडकास्ट करने वाले और पत्रकारों को मिट्टी खाने वाले सांप बताया है और कहा कि इनके फन कुचलने की जरूरत है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पॉडकास्ट करने वालों को चुनौती

बब्बू मान ने कहा कि आजकल कई पॉडकास्ट उनके नाम के सहारे चल रहे हैं और कुछ लोग सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर किसी को उनसे समस्या है तो सामने आकर बात करे, न कि बंद कमरों में बैठकर बयानबाजी करें। ये मिट्‌टी खाने वाले सांप हैं, आज नहीं तो कल इनका फन कुचलने की जरूरत है।

पत्रकारों पर भी नाराजगी जताई

इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार पर भी नाराजगी जताई और कहा कि कुछ पत्रकार बिना पूरी जानकारी के ज्यादा बोलते हैं। कल मुझे एक क्लिप भेजी गई थी। पता नहीं वो कौन सा निजी चैनल है,उनके पत्रकार बहुत ज्यादा बोलते हैं। अब वक्त आ गया है कि ऐसे लोगों को लगाम लगाई जाए।

फैंस ने बताया शेर की दहाड़

बब्बू मान के शो की यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है। जहां उनके फैंस इस शेर की दहाड़ बता रहे हैं वहीं डिजिटल मीडिया से जुड़े कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *