अर्बन एस्टेट फेज-2 में कोठी तोड़कर बना दी चार दुकानें, नगर निगम अधिकारियों की शह का आरोप

आज की ताजा खबर लोकल गर्वनमेंट
Spread the love

अगली किश्त में किया जाएगा खुलासा, कौन बना रहा है यह दुकानें

जालंधर, अर्बन एस्टेट फेज-2 से चीमा चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर रविंदर नगर में एक मकान (कोठी) को गिरा कर चार दुकानें बना दी गई हैं। इलाका निवासियों का आरोप है कि यह सभी दुकानें अवैध रूप से बनाई जा रही हैं। इन दुकानों को बनवाने में नगर निगम अधिकारियों की शह का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लोगों ने इसकी शिकायत मेयर विनीत धीर को भी की है। जल्द ही अगली किश्त में इसका खुलासा किया जाएगा कि आखिर किन अधिकारियों की शह पर यह दुकानें बनाई जा रही है और कौन इसे बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *