चुनमुन चौक पर रोज़ाना हो रहे भयानक हादसों का मुद्दा उठाया
इतनी स्पीड में बस निकलती हैं कि हादसों में कई जानें जा चुकी हैं
स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं या ट्रैफिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं
पिछले 3-4 दिनों से इस चौक पर लगातार भयानक हादसे हो रहे
जालंधर।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ADCP ट्रैफिक गुरबाज सिंह से मिले, इस मीटिंग के दौरान उन्होंने चुनमुन चौक पर रोज़ाना हो रहे भयानक हादसों का मुद्दा उठाया। बस स्टैंड से आने वाली बसें इस चौक से इतनी स्पीड में निकलती हैं कि हादसों में कई जानें जा चुकी हैं। जालंधर के चुनमुन चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं या ट्रैफिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
चौक पर लगातार भयानक हादसे हो रहे
पिछले 3-4 दिनों से इस चौक पर लगातार भयानक हादसे हो रहे हैं। उनके साथ अरुण सहगल, मनमोहन सिंह बिल्ला, सतपाल मिक्का, प्रशांत कोहली, गुलशन मिड्डा, मनीष पाहवा, मुख्तियार अहमद अंसारी, समीर चिश्ती, नितिन अरोड़ा, करण अरोड़ा, मंदीप कुमार रहे।


