कमल कौर हत्याकांड में अमृतपाल मेहरों ने पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

हत्या नहीं करना चाहता था, अनजाने में हुआ

पछतावे की बातें पूछताछ के दौरान करते हैं

हत्या को लेकर अहम खुलासे होने के आसार

पंजाब डेस्क

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अमृतपाल ने बड़ा खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह हत्या नहीं करना चाहता था, पर अनजाने में यह हत्या हो गई।

मेहरों ने हत्या पर जताया पछतावा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमृतपाल मेहरों ने कहा कि उसे इस हत्या का पछतावा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हत्यारोपी इस प्रकार के पछतावे की बातें पूछताछ के दौरान करते ही होते हैं ताकि कानून या न्याय विभाग उनके साथ नरमी से पेश आए।

15 अप्रैल को खत्म हो रही है रिमांड

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी से और पूछताछ की जा रही है जिसमें हत्या को लेकर कई और अहम खुलासे होने के आसार हैं। बतातें चलें कि अमृतपाल मेहरों की रिमांड 15 अप्रैल को खत्म हो रही है। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस दोबारा उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *