परिवार बोला- ₹10 लाख का कर्ज लेकर बना रहे थे
देखते ही देखते मलबे में बदल गया निर्माणाधीन घर
प्राकृतिक आपदा ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया
पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशासन से लगाई गुहार
अमृतसर :
अमृतसर जिले के हल्का मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव पतालपुरी में बीती रात (10 मई) आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ भारी नुकसान देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंधेरी इतनी भयंकर थी कि निर्माणाधीन घर देखते ही देखते ढह कर मलबे में बदल गया।
10 लाख का उठाया कर्ज
पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह आढ़ती से लगभग 10 लाख रुपए का कर्ज लेकर घर बना रहे थे, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब परिवार पूरी तरह से आर्थिक संकट में आ गया है।
छोटे बच्चे और बुजुर्ग तंग
परिवार का कहना है कि तूफान के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है और उनके पास रहने के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान भी नहीं बचा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी इस मुश्किल घड़ी में बेहद परेशान हैं।
प्रशासन से मदद मांगी
गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और प्रशासन से मदद की मांग की है। पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।


