पंजाब में बैसाखी मनाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हादसा देर रात फतेहगढ़ साहिब के हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ

बस में सवार थे 40 श्रद्धालु, जो बैसाखी मनाकर वापिस लौट रहे थे

अचानक बस बेकाबू हो गई व बिजली के खंभे से टकराकर पलटी

12 घायलों को मोरिंडा और 9 घायलों को फतेहगढ़ साहिब ले गए

पंजाब डेस्क

पंजाब में बैसाखी मनाकर श्री आनंदपुर साहिब से लौट रही संगत की बस फतेहगढ़ साहिब में पलट गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें ईलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा देर रात फतेहगढ़ साहिब के हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ।

बेकाबू होकर बस टकरा कर पलटी

जानकारी के मुताबिक बस में 40 श्रद्धालु बैसाखी मनाकर वापिस लौट रहे थे और अचानक बस बेकाबू हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद ग्रामीण लोग तुरंत रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

हादसे में इन श्रद्धालुओं की हुई मौत

हादसा देर रात फतेहगढ़ साहिब के हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ। हादसे में गांव मैण माजरी के रहने वाले जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर और रणजीत कौर की मौत हो गई। इसके साथ कज्जल माजरा गांव के कुलविंदर सिंह की भी जान चली गई। लखबीर सिंह और हरवीर सिंह सगे भाई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *