श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह 10 से लेकर 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन
गर्मी के कारण श्रद्धालुओं की पानी की व्यवस्था, श्रद्धालु कर रहे सहयोग
भीड़ न हो इसलिए 20-20 श्रद्धालुओं को बैंक आने की अनुमति दी गई
भीड़ कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी बढ़ाने को लेकर भी हो रहा विचार
जालंधर
श्री अमरनाथा यात्रा 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन को लेकर आज सुबह से ही अली मोहल्ला के पास स्थित जेएंडके बैंक में लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। बैंक के बाहर काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु खड़े हुए हैं और रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 10 से लेकर 4 बजे तक किया जा रहा है। बीते दिन भी 100 टोकन देकर रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धालु भी कर्मियों को पूरा सहयोग कर रहे है और गर्मी के कारण श्रद्धालुओं के पानी की व्यस्था की गई। बैंक में भीड़ ज्यादा ना हो, इसके लिए 20-20 श्रद्धालुओं को बैंक में आने की अनुमति दी जा रही है।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह
श्रद्धालु अनु ने कहा कि वह सुबह 7 बजे से बैंक के बाहर लाइन में लगी हुई है। वह श्री अमरनाथ यात्रा करने के लिए तीसरी बार जा रही है। जिंदगी में कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है, ऐसे में लंबी लाइने लगने को लेकर उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही। वहीं श्रद्धालु विनय ने कहाकि सुबह 7 से 7.30 बजे से वह बैंक के बाहर आकर खड़े है। ऐसे में बैंक का सिस्टम सही ना होने के कारण वह रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर काफी परेशान हो रहे है। वह पहली बार यात्रा करने के लिए जा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए 1-2 दिन ही भीड़ रहेगी
बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार ने कहाकि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कल से बैंक में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। वहीं श्रद्धालु बैंक में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आए हैं। ऐसे में वह रजिस्ट्रेशन के समय को बढ़ाने का विचार कर रहे है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। एक से दो दिन तक भीड़ रहेगी और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी बढ़ाने को लेकर विचार किया जा रहा है। शुरुआत के 10 दिनों में श्रद्धालु की संख्यां में बढ़ौतरी देखने को मिलती है।

