Congress hidden survey: कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंची ‘हिडेन सर्वे’ रिपोर्ट, जल्द पंजाब कांग्रेस में देखने को मिल सकते हैं बड़े बदलाव

आज की ताजा खबर पंजाब पॉलिटिक्स
Spread the love

2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में रोड़ा बन सकती है गुटबाजी और आपसी फूट

पंजाब के सीनियर नेताओं ने दिल्ली में डाले डेरे, तेज हुई राजनीतिक हलचल

पॉलिटिक्ल ब्यूरो. (स्पेशल रिपोर्ट)

कांग्रेस का ‘हिडेन सर्वे’ खत्म हो चुका है। अब कुछ बड़ा होने वाला है। ऑब्जर्वरों ने इस हिडेन सर्वे की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी हाईकमान की टेबल पर पहुंचा दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो यह हिडेन सर्वे कांग्रेस में नई जान फूंकने का काम कर सकता है। माना जा रहा है कि इसी सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब कांग्रेस में अगले कुछ दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमर कसने की तैयारी में है। अब देखना यह है कि पार्टी की मजबूती के लिए कैसे और कब तक फैसले लिए जाते हैं।

पार्टी सूत्रों की माने तो अगले कुछ दिन कांग्रेस की लीडरशिप परिवर्तन की खबर ला सकता है। लंबे समय से पंजाब कांग्रेस को मजबूती के लिए लीडरशिप में बदलाव की मांग उठ रही थी। जिस पर अब जल्द ही पार्टी हाईकमान बड़ा फैसला ले सकती है। पार्टी की प्रमुख लीडरशिप में फेरबदल की संभावना को देखते हुए पंजाब कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप ने दिल्ली में डेरे भी डाल लिए हैं। जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

8 दिन 70 से ज्यादा सीटें पर हिडेन सर्वे

लगातार पंजाब कांग्रेस को लेकर आ रही शिकायतों औक लीडरशिप बदलाव की उठती मांग के बीच कांग्रेस हाईकमान ने बीते दिनों हिडेन सर्वे कराया। देश भर से 40-50 ऑब्जर्वरों की टीम को पंजाब में भेजा गया। इन टीमों ने पूरी तरह से करीब 8 दिन तक करीब 70-80 चुनिंदा सीटों पर गुप्त सर्वे किया है।

इस सर्वे में न केवल पंजाब कांग्रेस और लीडरशिप को लेकर बल्कि इन सीटों पर संभावित कैंडीडेट्स के बारे में भी रिपोर्ट में कई जानकारियां साझा की गई हैं। कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक यह हिडेन सर्वे रिपोर्ट पंजाब कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में बड़ा कदम साबित हो सकती है।

क्या बदले जाएंगे प्रदेश प्रधान और नेता विपक्ष?

इस समय पंजाब में एक दो नहीं बल्कि चार-चार गुट काम कर रहे हैं। भले ही पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और पार्टी हाईकमान ‘सब चंगा’ दिखाने और बताने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन पंजाब के लोगों से आपसी फूट और गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। पंजाब में कांग्रेस वर्कर और पुराने नेता पार्टी की मजबूती के लिए और गुटबाजी को खत्म करने की मांग करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *